कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. दरअसल कार्तिक आर्यन ने गेमिंग ऐप (Gamming App) Brawl के साथ कोलैबोरेशन किया है.
वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'अब मैं भी Brawl Star. मुझे Brawl यूनिवर्स में ले जाते हुए देखें और बताएं कि आप क्या सोचते हैं.' वीडियो में कार्तिक फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने सुपरहीरो की तरह ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है और उन्हें दुश्मनों से लड़ते हुए देखा जा सकता है.