कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने हालिया वीडियो के कारण ‘द डांसिंग किड’ (The Dancing Kid) का खिताब अर्जित किया है. 'बुट्टा बोम्मा' में अपनी बेदाग प्रतिभा से सभी को चौंका देने के बाद, कार्तिक ने हाल ही में 'कुक कुक' पर डांस करके फैंस में दीवानगी को और बढ़ा दिया है.
वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने अपने दिलचस्प कैप्शन में कहा, 'वी कुक…. पीपल लुक बट दिस इज हाउ यू डू द हुक.'
बता दें इन दिनों कार्तिक आर्यन, एकता कपूर की फिल्म 'फ्रेडी' में काम कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही कार्तिक ने फिल्म के सेट से फोटोज शेयर की थीं.
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा बनीं Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल की चैयरपर्सन