सूर्य ग्रहण पर अंधविश्वास की हदें पार, मिट्टी में दबाए गए 3 दिव्यांग

Updated : Dec 26, 2019 22:56
|
Editorji News Desk

भारत में अंधविश्वास के चलते कई अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती हैं. जो किसी को भी हैरत में डाल दे. ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला कर्नाटक के कलबुर्गी में आया है जहां गुरुवार को तीन दिव्यांग बच्चों को उनके परिजनों ने सूर्यग्रहण के दौरान जमीन में दबा दिया. हालांकि इस दौरान बच्चों को धड़ मिट्टी के अंदर था और सिर बाहर जिससे वह सांस ले पा रहे थे. परिजनों का अंधविश्वास था कि इससे बच्चों की विकलांगता दूर हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों को करीब 2 घंटे तक गड्ढे में रखा गया और सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद बाहर निकाला गया.

 

कलबुर्गी

Recommended For You