कर्नाटक की राजनीति में कांग्रेस MLC प्रकाश राठौड़ चर्चा में है. विपक्ष का आरोप है कि राठौड़ विधान परिषद में अपने मोबाइल में एक अश्लील क्लिप देख रहे थे, जो कि अब सार्वजनिक हो चुकी है. वायरल क्लिप में एमएलसी अपने मोबाइल फोन पर स्टोरेज क्लियर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूरे मामले पर राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि वो इंटरनेट पर कुछ नहीं देख रहे थे, बल्कि मोबाइल से कुछ वीडियो डिलीट कर रहे थे. हालांकि बीजेपी ने इस मामले को सदन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए राठौड़ के निलंबन की मांग की है. बीजेपी इस मामले को स्पीकर के सामने भी उठाएगी.