BS Yediyurappa Resigns: आलाकमान के दबाव के आगे झुके येदियुरप्पा, राजभवन जाकर सौंपा इस्तीफा

Updated : Jul 26, 2021 12:14
|
Editorji News Desk

कर्नाटक की राजनीति में जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, वही सामने आ गई. मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) को आखिरकार जाना पड़ा. अपनी सरकार के दो साल पूरा होने के कार्यक्रम के दौरान सीएम येदियुरप्पा ने खुद ऐलान किया कि वो इस्तीफा दे रहे हैं,इसके बाद वो राजभवन गए और वहां उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. 

इस मौके पर भावुक होकर येदियुरप्पा ने पिछले 2 साल के कार्यकाल के लिए जनता को शुक्रिया कहा और इस मौके पर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को भी याद किया. 

दरअसल बीते कई दिनों से कर्नाटक की राजनीति में येदियुरप्पा की कुर्सी को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था और ये माना जा रहा था कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन बस औपचारिकता भर है, हालांकि इस बारे में एक दिन पहले यानि रविवार को ही येदियुरप्पा की ओर से ये कहा गया कि वो इसे लेकर अभी भी हाईकमान के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि येदियुरप्पा बेहद शानदार काम कर रहे हैं.

BS YediyurappaKarnataka AssemblyKarnataka Chief Minister

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'