कर्नाटक: आज BJP का प्रदर्शन, राज्यपाल से मिलेंगे येदियुरप्पा
Updated : Jul 09, 2019 22:58
|
Editorji News Desk
कर्नाटक में जारी नाटक के बीच बुधवार को सियासी माहौल और गर्म रहने वाला है. भाजपा कुमारस्वामी सरकार को अल्पमत में बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ी है. बुधवार सुबह से विधानसभा के बाहर बीजेपी वाले विरोध-प्रदर्शन करेंगे. भाजपा नेता अरविंद लिंबावली ने बताया कि, दोपहर 1 बजे बीजेपी नेताओं का एक दल राज्यपाल से मुलाकात कर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहेगा. उन्होंने बताया कि बुधवार को स्पीकर और गवर्नर से मुलाकात के बाद ही बीजेपी अपनी अगली रणनीति साफ करेगी. इससे पहले मंगलवार को विधानसभा स्पीकर ने राज्यपाल वजुभाई वाला को खत लिखकर बताया कि कोई बागी विधायक उनसे नहीं मिला है, और 13 में 8 विधायकों के इस्तीफे कानूनन सही नही.
Recommended For You