कर्नाटक: संकट में कुमारस्वामी सरकार, 20 विधायक नहीं पहुंचे

Updated : Jul 18, 2019 16:32
|
Editorji News Desk
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार मुश्किल में दिख रही है, गुरुवार को विधानसभा में विश्वास मत पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष के 20 विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे. साफ है कि अगर विश्वास मत पर वोटिंग होती है तो कुमारस्वामी सरकार के लिए संकट बढ़ सकता है और सरकार गिर सकती है. कांग्रेस और जेडीएस के 15 बागी विधायक मुंबई में हैं, वहीं कांग्रेस के दो, बीएसपी के एक और दो निर्दलीय विधायक सदन नहीं पहुंचे हैं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन में बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया. तो वहीं बीजेपी कांग्रेस-जेडीएस पर जानबूझकर मतदान में देरी का आरोप लगा रही है।
विधानसभा नहीं पहुंचेकर्नाटकविधानसभासीएमकुमारस्वामीकांग्रेस-जेडीएस सरकारकर्नाटकफ्लोरटेस्टबीजेपी

Recommended For You