Karnal Protest: जारी रहेगा प्रदर्शन, किसान नेताओं को मनाने में असफल रहा जिला प्रशासन

Updated : Sep 08, 2021 20:01
|
Editorji News Desk

Farmers Protest in Karnal: हरियाणा के करनाल में जारी किसानों का प्रदर्शन फिलहाल जारी रहेगा. बुधवार को किसान नेताओं और प्रशासन के बीच एक और दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही, जिसके बाद किसानों ने अपना धरना जारी रखने की बात कही है. जिले के मिनी सचिवालय में दोनों पक्षों के बीच बुधवार को करीब साढ़े तीन घंटे की बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी.

दरअसल किसान 28 अगस्त को करनाल में 'किसानों का सिर फोड़ देने' वाला आदेश देने वाले SDM आयुष सिन्हा पर तत्काल एक्शन की मांग पर अड़े हैं. किसानों का कहना है कि लाठीचार्ज में कई किसानों को चोटें आई थीं और एक किसान की तो मौत भी हो गई. किसानों ने मृत किसान के परिवार के लिए 25 लाख के मुआवजे की मांग की है और घायलों के लिए 2 लाख. किसान इस बात से भी नाराज हैं कि राज्य सरकार ने SDM पर एक्शन लेने की बजाय उन्हें प्रमोशन दे दिया.

वहीं हरियाणा की खट्टर सरकार अबतक SDM पर कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुई है, वहीं उसका कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. पर अब किसानों का रुख देखते हुए कहा जा सकता है कि ये खट्टर सरकार के लिए चिंता की बात हो सकती है.

ये भी पढ़ें: गन्ने की ₹290 प्रति क्विंटल FRP को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, अब तक की सर्वाधिक

Karnalkisan andolan

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या