बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर (karisma kapoor) भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में करिश्मा सब्जियों को धोकर उसे सुखाती नजर आ रही हैं. साथ ही उनके साथ खेल भी रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में करिश्मा ने लिखा कि मुझे सब्जिया धोकर सुखाना बेहद पसंद है. फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.