बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें उन्होंने अपने छोटे बेटे के नाम का खुलासा किया है जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है. करीना ने अपने बेटे का नाम जहांगीर (Jehangir Ali Khan) रखा है.
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि जब हमने अपने रिलेशनशिप की शुरुआत की थी तो उस समय करीना साइज जीरो थीं. उसका काम भी एकदम शानदार चल रहा था और उसकी अपीयरेंस का इसमें बहुत बड़ा हाथ था. प्रेग्नेंसी से आपके शरीर में परिवर्तन तो होता है. उससे वापस पुराने शेप में आने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. करीना कपूर खान इन चीजों को लेकर हैरान रहती थीं. जब पहली बार मैंने उससे बच्चों के बारे में बात की तो वो जरा चकित थी और उसने कहा कि शायद वो सेरोगेसी की तरफ जाएं, मगर फिर उसे इस बात का एहसास हुआ कि जीवन में हर चीज के लिए 100 प्रतिशत देना आवश्यक है. जब करीना ने मन बना लिया तो फिर कोई दिक्कत ही नहीं थी.
बता दें कि करीना कपूर खान को पहला बेटा तैमूर अली खान, साल 2016 में हुआ था. इसके बाद उन्हें साल 2021 में दूसरे बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जेह है. हाल ही में जेह की पहली फ्रंट फोटो भी सामने आ गई है.
ये भी पढ़ें: Rhea Kapoor की हो रही है शादी, आज ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग बंधेगी शादी के बंधन में: रिपोर्ट