Kareena Kapoor ने अपनी किताब में शेयर की मदरहुड जर्नी, बताया- नहीं थी परफेक्ट मॉम

Updated : Jul 16, 2021 17:24
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी किताब के टाइटल 'प्रेग्‍नेंसी बाइबल' (Pregnancy Bible) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. करीना ने अपनी किताब में अपनी प्रेग्नेंसी और दोनों बेटों तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह (Jeh Khan) के जन्म के वक्त के अनुभव को लिखा है. एक्ट्रेस ने अपनी किताब में तैमूर का जन्म और मां बनने के अनुभव के बारे में कई दिलचस्प बातों का जिक्र किया है. उन्होंने अपनी मां बबीता कपूर और घर में काम करने वाले स्टॉफ का शुक्रिया किया है.

उन्होंने अपनी बुक में लिखा कि ,'तैमूर के जन्म के वक्त एनेस्थीसिया का प्रभाव जैसे कम हुआ, मैंने पहली बार अपने बेटे को सीने से लगाया. तैमूर को सीने से लगाते ही लगा क्या सच में यह सब हकीकत है.अपने पहले बच्चे के जन्म के वक्त मैं परफ़ैक्ट मॉम नहीं थी. गड़बड़ियां करने का अपना मजा है. मुझे नहीं पता था कि तैमूर की पॉटी कैसे साफ करूं या शुरुआत में उसके डायपर कैसे बांधूं. कई बार डायपर अच्छी तरह न बंधा होने की वजह से टॉयलेट लीक हो जाता था.'

करीना ने यह भी लिखा कि बच्चे को छोड़कर काम पर जाना बहुत मुश्किल होता था. उन्होंने बताया, जब नाइट शूट्स पर तैमूर को छोड़कर जाती तो सेट पर नॉर्मल दिखती पर बच्चे के लिए परेशान रहती थी.

Saif ali khanTaimur Ali KhanPregnancy BibleJeh KhanKareena Kapoor Khan

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब