बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. करीना अक्सर अपनी फोटो फैंस के साथ साझा करती रहती है. हाल ही में करीना ने अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर की है. तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'आज बुधवार है लेकिन हम लोग वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं.' करीना की ये सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उनके दूसरे बेटे के जन्म के बाद करीना की इस अंदाज में आई सेल्फी को फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.