बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) की बेकिंग स्किल्स को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं. तैमूर इन तस्वीरों में हाथ में ट्रे पकड़े नजर आ रहे हैं. ट्रे पर उन्होंने मम्मी करीना, पापा सैफ और नन्हे से छोटे भाई के साथ साथ अपनी तस्वीर भी उकेरी है, और उसे बेक किया है.
कुकीज की फोटोज शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'मेरे मेन एक ही फ्रेम में. बहुत अच्छे लग रहे हैं, वाकई में. शेफ टिम और मेरे फेवरेट ब्वॉयज.'