करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इसी साल फरवरी में दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. दोनों के दूसरे बेटे के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हुई है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों ने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है. लेकिन अब खबर है की छोटे नवाब का नाम जहांगीर (Jahangir Ali Khan) है.
दरअसल, करीना कपूर की बुक करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल रिलीज हो गई है और इस किताब में करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी का पूरा एक्सपीरियंस शेयर किया है. इस बुक के लास्ट कुछ पन्नों में करीना ने दूसरे बेटे को जेह कहकर लिखा है. लेकिन फिर एंड में करीना ने सबको सरप्राइज दिया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक किताब के लास्ट पन्ने में उनकी प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी के बाद की फोटोज दिखाई गई हैं और उन फोटोज के कैप्शन में करीना ने दूसरे बेबी का नाम जहांगीर बताया है.
दरअसल, सैफ और करीना ने अभी तक बेटे की झलक नहीं दिखाई थी. लेकिन बुक के फाइनल पेज में करीना ने जहांगीर की फोटो दिखा दी है.
ये भी पढ़ें: 11 साल की उम्र में 80 किलो के थे Neeraj Chopra, ट्रांसफॉर्मेशन देख अर्जुन कपूर ने कहा- तुम प्रेरणा हो