एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान (Kareena Kapoor Khan) ने आज ही के दिन एक महीने पहले अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. उनके इस छोटे बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर उसकी एक और झलक सामने आई है. ये झलक सैफ अली ख़ान (Saif Ali Khan) की बहन सबा पटौदी ((Saba Pataudi)) की एक इंस्टा (Instagram) पोस्ट में दिखी. हालांकि, इसमें भी तैमूर (Taimur) के छोटे भाई का चेहरा नहीं दिखा. बता दें कि करीना और सैफ ने अभी तब अपने दूसरे बेटे का नाम पब्लिक नहीं किया है.