करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इसमें उनकी मां उनके सिर की मालिश करती नजर आ रही हैं. करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, मां के हाथ की मालिश. मां के हाथ की मालिश तो लाजवाब होती है. तभी तो करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो भी साफ नजर आ रहा है.
बता दें करीना ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है. फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म 2020 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, पर अब यह 2021 में रिलीज होगी.