ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला के किरदार से घर-घर में फेमस हुए करण पटेल अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्हें उनके दोस्त केक खिलाते नज़र आए. बता दें 17 सालों में करण पटेल ने छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का खूब जादू चलाया है. करण पटेल को टीवी का शाहरुख खान भी कहा जाता है.