कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हाल ही में दूसरी बार पिता बने. कपिल की वाइफ गिन्नी चतरथ ने 1 फरवरी को ही बेटे (Kapil Bbay Boy) को जन्म दिया था.
इसी बीच अब कपिल ने अपने बेटे का नाम भी फैन्स के साथ शेयर किया है. दरअसल नीति मोहन ने कपिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेटे का नाम भी पूछ ही डाला. जिस पर कपिल ने जवाब देते हुए लिखा, 'हमने उसका नाम त्रिशान (Trishaan )रखा है.'