कानपुर: मलबे में तब्दील हुआ हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का किलेनुमा घर

Updated : Jul 04, 2020 14:36
|
Editorji News Desk

कानपुर के कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है...जिस JCB से उसने पुलिस टीम का रास्ता रोका था उसी से पुलिस ने उसके किलेनुमा घर को नेस्तनाबूद कर दिया...विकास दुबे का ये घर कानपुर के बिकरू गांव में स्थित है...इसी के छत से उसने पुलिस पर गोली चलाई थीं. अब ये घर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया है. घर को ढहाने से पहले पुलिस ने विकास दुबे के पिता और दो बच्चों को मकान से बाहर निकाला...कार्रवाई के दौरान घर पर मौजूद गाड़ियों, ट्रैक्टर-ट्राली को भी नहीं बख्शा गया। एक-एक कर सब पर जेसीबी चलाई गई। इस बीच खबर आ रही है कि चौबेपुर थाने के एसओ विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है। एसओ विनय तिवारी पर मुखबिरी करने का शक है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है. यूपी STF ने कानपुर देहात में विकास दुबे के रिश्तेदारों के घर छापेमारी की है. इसके अलावा नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ी दी गई है. पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस की करीब 20 अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही है. हालांकि इन सबके बावजूद वो अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है.

Recommended For You