तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की 72वीं जयंती पर रंगोली चंदेल ने बहन कंगना रनौत का 'थलाइवी' से एक और लुक शेयर किया है. तस्वीर में कंगना हूबहू यंग जयललिता जैसी दिख रही हैं. तस्वीर में कंगना ने जयललिता की तरह ही सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है और बालों में जूड़ा बांध रखा है, माथे पर लाल बिंदी और सेम ईयर रिंग्स में कंगना एक दम जयललिता दिख रही है. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म 'थलाइवी' 26 जून को रिलीज़ होगी.