WC फाइनल में 30 रन बनाकर भी विलियम्सन ने तोड़े '2 रिकॉर्ड'

Updated : Jul 14, 2019 19:26
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप में केन विलियम्सन की सिर्फ कप्तानी ही कमाल की नहीं रही, बल्लेबाज़ी भी जोरदार रही. न्यूज़ीलैंड के लिए उन्होंने टूर्नामेंट के 10 मैचों में 82.57 की औसत से 578 रन बनाए, जो कि बतौर कप्तान बनाए गए रनों का वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड है. इस मामले में केन ने 2007 वर्ल्ड कप में बनाया श्रीलंका के माहेला जयवर्धने के 548 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा. वर्ल्ड कप के एक एडिशन में केन ने बतौर कप्तान रनों का नया रिकॉर्ड तो बनाया ही, साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज़ भी बने. इस मामले में उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में मार्टिन गप्टिल के बनाए 547 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा. मौजूदा वर्ल्ड कप की 10 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक जमाने वाले केन के जो दो सबसे छोटे स्कोर रहे वो इंग्लैंड के खिलाफ ही रहे. केन ने ग्रुप स्टेज पर 27 रन तो फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन बनाए.
world cup 2019वर्ल्ड कप 2019इंग्लैंडन्यूज़ीलैंड

Recommended For You