राहुल की टिप्पणी पर बोले कमलनाथ- यह राहुल गांधी की राय

Updated : Oct 20, 2020 16:37
|
Editorji News Desk

कमलनाथ ने उनके कथित अपमानजनक बयान पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा है कि यह राहुल गांधी की राय है. कमलनाथ बोले कि, जब मेरा किसी को अपमानित करने का इरादा ही नहीं था तो फिर माफी क्यों? कमलनाथ ने कहा कि फिर भी अगर किसी को अपमान महसूस हुआ है तो मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं.

बता दें कमलनाथ ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज कैबिनेट में मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा था, हालांकि इमरती देवी ने भी उसके बाद कमलनाथ के परिवार वालों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. राहुल गांधी ने कहा कि कमलनाथ जी हमारी पार्टी से हैं, लेकिन व्‍यक्तिगत तौर पर मैं ऐसी भाषा को पसंद नहीं करता हूं. मैं इस तरह की भाषा को कभी बढ़ावा नहीं देता, फिर चाहे वह कोई भी क्‍यों न हो.

राहुल गांधीइमरती देवीकमलनाथ

Recommended For You