यूपी के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौट आए हैं. सोमवार को उन्होंने फिर से बीजेपी की सदस्यता ले ली. पत्रकारों से बात करते हुए कल्याण सिंह बोले कि वो पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप काम करेंगे और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे. खबरें ऐसी भी हैं कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल्याण सिंह की पार्टी में अहम भूमिका हो सकती है.