बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी ट्रेडिशनल लुक्स को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। वो अक्सर अपनी साड़ी लु्क्स की फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना फेस्टिव लुक शेयर किया है जिसे देखकर तो साफ है कि वाकई साड़ी में उनका कोई जवाब नहीं है। काजोल ने ऑफ व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में अपनी फोटो पोस्ट की है। इस ऑफ व्हाइट मस्टर्ड-पिंक बॉर्डर वाली साड़ी में काजोल को देख आप भी बिना तारीफ किए नहीं रुक सकते हैं। आइवरी की इस साड़ी में एक साइड मस्टर्ड बॉर्डर है तो वहीं दूसरे साइड डीप पिंक बॉर्डर है। काजोल ने इस साड़ी के लुक में थोड़ा बदलाव करते हुए डिफरेंट ब्लाउज़ यूज किया है। उन्होंने गोल्डन कलर की स्लीव्लेस ब्लाउज के साथ इस सिंपल एंड एलीगेंट लुक वाली साड़ी को मैच किया है। दिखने में और क्वालिटी में तो यह साड़ी शानदार है, साथ ही काफी महंगी भी है। इस साड़ी की कीमत लगभग 29 हजार रुपये है। फेस्टिव मूड के लिए ये साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है.