करण जौहर का खुलासा, इस एक्टर पर था काजोल का क्रश
Updated : Apr 29, 2019 11:42
|
Editorji News Desk
काजोल और करण जौहर की दोस्ती के बारे में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री जानती है। अब दोनों हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। दोनों ने कपिल के साथ शो में खूब मस्ती की। इसके साथ ही दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए। करण ने इस दौरान बताया कि किसी समय में काजोल, अक्षय कुमार की बड़ी दीवानी थीं। करण ने कहा, 'मैं काजोल से 'हिना' फिल्म के प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय पर बड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में अक्षय को ढूंढ रही थीं। मैं काजोल का इसमें साथ दे रहा था।
Recommended For You