काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी को एक महीना हो गया है. इस मौके को और भी खास बनाने के लिए काजल ने अपनी शादी के दिन की कुछ खूबसूरत कैंडिड पिक्चर्स शेयर की हैं. एक मोनोक्रोम तस्वीर को शेयर करते हुए काजल ने लिखा, 'हंसी, मजाक, प्यार और सारी अच्छी चीजों के लिए तुम हो, गौतम किचलू.' बता दें काजल अग्रवाल और गौतम किचलू बीते 30 अक्टूबर को मुंबई के ताज होटल में शादी के बंधन बंधे थे.