काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है. मेहंदी के बाद एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी हुई जिसमें काजल येलो रंग के ऑउटफिट और फ्लोरल ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. काजल अग्रवाल के मुंबई स्थित घर पर इस जोड़ी की हल्दी सेरेमनी की गई, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि काजल और गौतम 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे.