बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके अमित साध ने टीनेज में करीब चार बार खुद की जान लेने की कोशिश की है. एक इंटरव्यू में खुद अमित ने ही ये खुलासा किया. उन्होंने बताया कि, 'एक दिन उठा और सुसाइड करने की कोशिश की फिर एक बार और, एक बार और, एक बार और, लेकिन चौथी बार जब ऐसा करने की मैंने कोशिश की तो भगवान की दुआ से विचार आया कि यह सही नहीं है. जिस दिन समझ आया कि जिंदगी एक तोहफे की तरह है, मैंने जीना शुरू किया.'