Kabul Airport: एक्शन में लौटा काबुल एयरपोर्ट, पहली कमर्शियल फ्लाइट ने भरी उड़ान

Updated : Sep 10, 2021 11:13
|
Editorji News Desk

अमेरिका के अफगानिस्तान (Afghanistan) छोड़ने के बाद गुरुवार को पहली बार काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kabul International Airport) से किसी कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी. जिसमें अमेरिकियों सहित 200 विदेशी नागरिक शामिल थे. ये उड़ान तालिबान (Taliban) के उस वादे की पुष्टि करता जिसमें उसने कहा था वह विदेशियों और अफगान नागरिकों को वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ देश से बाहर जाने देगा.

ये भी पढ़ें:  Afghanistan govt: अफगान के नए PM का ऐलान- वतन लौट आएं बाहर गए लोग, सुरक्षा देंगे

गुरुवार की यहां से जिस फ्लाइट ने उड़ान भरी वो कतर एयरवेज (Qatar Airways) की है और वो यात्रियों को लेकर दोहा पहुंच गई है. इस विमान में अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक और जर्मनी, हंगरी एवं कनाडा सहित कई दूसरे देशों के लोग सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों अफरातफरी के दौरान भाग निकले एयरपोर्ट के कुछ अनुभवी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं. कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का रडार अब सक्रिय है और करीब 112 किमी की दूरी को कवर कर रहा है. उन्होंने कहा कि अधिकारी पाकिस्तान के साथ समन्वय कर रहे हैं.

Kabul AirportTaliban Governmentkabul airport news

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?