जस्टिस रमन्ना बोले, दबावों के बीच निष्पक्षता बनाए रखना सबसे अहम

Updated : Oct 18, 2020 23:46
|
Editorji News Desk

एक हफ्ता पहले की ही बात है जब आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज एनवी रमन्ना के खिलाफ़ एक चिट्ठी CJI को भेजी थी.चिट्ठी में उन्होने रमन्ना पर कई गंभीर आरोप लगाए थे,जिनमें आंध्र हाईकोर्ट के कामकाज में दखल देने के अलावा टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से करीबी होने की बात की गई थी.इन आरोपों के बाद जस्टिस रमन्ना की एक टिप्पणी सामने आई है.जिसमें उन्होंने कहा है कि जजों को न्यायपालिका के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए मजबूती से खड़े रहना चाहिए. साथ ही दबावों और कठिनाइयों के बावजूद अपने फैसलों को लेकर निर्भीक होना चाहिए. SC के पूर्व जज एआर लक्ष्मणन के निधन पर शनिवार को हुई एक शोक सभा में रमन्ना ने ये बातें कहीं. ये पहली बार है जब विवाद के बाद किसी सार्वजनिक मंच से उन्होंने ऐसा बयान दिया है.

सुप्रीम कोर्ट

Recommended For You