बाॉलीवुड के बाद अब तेलुगू इंडस्ट्री में भी कलाकार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी. ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- मैं COVID-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. प्लीज चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैंने और मेरे परिवार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और हम डॉक्टरों की देखरेख में सभी नियमों का पालन कर रहे हैं. NTR ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से अपना टेस्ट कराने की गुजारिश भी की. फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.