IndiGo के पायलट ने पैसेंजर को धमकाते हुए कहा 'हम सिखाएंगे तमीज'

Updated : Jan 15, 2020 08:31
|
Editorji News Desk

इंडिगो की फ्लाइट में अपनी 75 साल की बीमार मां के लिए व्हीलचेयर मांगना एक पैसेंजर के लिए मुसीबत बन गया. पेशे से पत्रकार सुप्रिया उन्नी नायर ने इंडिगो को टैग करते हुए लगातार कई सारे ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई. सुप्रिया ने लिखा कि लैंड करने के बाद उन्होंने अपनी मां के लिए एक व्हीलचेयर की मांग की थी. इसके बाद पायलट ने उन्हें प्रताड़ित किया, धमकाया और फ्लाइट से उतरने भी नहीं दिया यहां तक की गिरफ्तार कराने की धमकी तक दी. सुप्रिया के ट्वीट के वायरल होने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी इस मामले में कूदे और कहा कि पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच की जा रही है.

Indigoहरदीप पुरीhardeep puriइंडिगो

Recommended For You