रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है, अब यहां वॉयस कॉलिंग फ्री नहीं रहेगी. कॉल टर्मिनेशन चार्ज से जुड़े नियमों पर अनिश्चितता की वजह से जियो ने बुधवार को ऐलान किया है कि अब वो कस्टमर्स से कॉलिंग के पैसे लेगा. रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि अब किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए Jio यूजर्स को हर मिनट के 6 पैसे देने होंगे. हालांकि जियो ने कहा है कि वो इसकी भरपाई उन्हें इतने पैसे का डेटा फ्री देकर करेगा. मतलब अब जियो यूजर्स को एडिशनल IUC टॉप अप कराना होगा और ये 10 अक्टूबर से ही लागू है. जियो ने ये भी कहा है कि जब तक TRAI टर्मिनेशन चार्ज को जीरो नहीं करती तब तक यूजर्स से कॉलिंग के पैसे लिए जाएंगे.