झारखंड: दुमका में पति को बंधक बनाकर पत्नी से 17 लोगों ने किया गैंगरेप

Updated : Dec 10, 2020 12:58
|
Editorji News Desk

झारखंड के दुमका में गैंगरेप की बेहद ही शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां के मुफस्सिल थाना इलाके में पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित के पति के मुताबिक वो दोनों जब मेले से लौट रहे थे तभी रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़ृकों में से पांच लड़कों ने उसे पकड़ा और बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गए और उसके साथ रेप किया. लड़कों ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट भी की है. बुधवार की सुबह पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. पीड़िता ने अपने बयान में एक आरोपी को पहचानने का दावा किया है जो उसी के गांव का रहने वाला है. उधर NCW ने इस मामले में झारखंड के DGP से रिपोर्ट मांगी है.

झारखंडदुमकाJharkhandराष्ट्रीय महिला आयोगगैंगरेपGangrape

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या