बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) के दीदार के लिए फैन्स लंबे वक्त से बेताब थे, ऐसे में अब जेह (Jeh) की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिस में उनका चेहरा भी दिख रहा है.
पहली बार जेह का चेहरा कैमरे में नजर आया है. दरअसल हाल ही में जहांगीर पिता सैफ की गोदी में नाना रणधीर कपूर के घर के बाहर नजर आए. वहीं साथ में मां करीना भी नजर आईं. जेह का न सिर्फ फोटो बल्कि वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं कुछ फोटोज और वीडियोज में जेह, नैनी की गोद में दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bharti Singh ने द ग्रेट खली के साथ '52 गज का दामन' पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा है वायरल