जेईई मेन 2021 परीक्षा (JEEMains2021 Result) का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है. छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बाबत केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी और सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पिछले साल तक, परीक्षा केवल 3 भाषाओं में होती थी, लेकिन इस बार यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और परिणाम 10 दिनों में घोषित कर दिया गया है, जोकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की बड़ी उपलब्धि है. आपको बता दें कि जेईई मेन फेज-1 की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी को आयोजित की गई थी.