पंजाबी सिंगर जैजी बी (Jazzy B) का Twitter अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. अब इसपर जैजी बी का बयान सामने आया है.
जैजी बी ने कहा है कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले लोगों के साथ वह एकजुटता व्यक्त करते रहेंगे.
जैजी बी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर लिखा, 'मैं हमेशा अपने लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा रहूंगा. किसान मजदूर एकता जिंदाबाद, 1984 को नहीं भूल पाएंगे, अपनी आवाज बुलंद करें.' बता दें कि जैजी बी ने कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कई ट्वीट किए थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं इसी वजह से सरकार के कहने पर उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया गया