रविवार को जेएनयू में हुई हिंसा के बाद एक बार फिर से जेएनयू चर्चा का विषय बन गया है. जैसी तस्वीरें और वीडियो जेएनयू से आ रहीं हैं वो काफी विचलित करने वाली हैं. 25 से ज्यादा लोग घायल हैं और एम्स में भर्ती हैं. इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है.
1.क्यों उबल रहा है JNU?
जेएनयू में करीब 2 महीने से हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन
3 जनवरी को नए एडमिशन को रोकने के लिए सर्वर रूम में घुसे छात्र, WiFi बंद
सर्वर रुम ठप होने पर छात्रों के गुटों में छिटपुट झड़प,माहौल तनावपूर्ण
2.रविवार शाम को क्या हुआ?
रविवार शाम को जेएनयू शिक्षक संघ ने एक पब्लिक मीटिंग बुलाई
इसी दौरान लाठी-रॉड्स लिए हुए नकाबपोश लोग कैंपस में घुस आए
नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले पेरियार हॉस्टर में मारपीट की
साबरमती हॉस्टल में भी गुंडागर्दी, 30 छात्र और 12 शिक्षकों के घायल होने की खबर
JNUSU समेत वामदलों ने ABVP पर हिंसा का लगाया आरोप
ABVP ने आरोपों को नकारते हुए कहा हमारे 25 लोग घायल हैं और 11 लापता हैं
3.पुलिस का एक्शन
शाम 6:30 बजे के करीब जेएनयू कैंपस के मेन गेट पर पुलिस जमा हुई
यूनिवर्सिटी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद देर रात कैंपस में घुसी पुलिस
पूरे कैंपस में फ्लैग मार्च किया, छात्रों ने लगाए पुलिस गो बैक के नारे
अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से बात की, जांच के लिए कमेटी गठित
4.राजनीतिक हलचल
कैंपस के अंदर मामला वाम दलों बनाम एबीवीपी का बना, आरोप-प्रत्यारोप जारी
AIIMS में भर्ती घायल लोगों से मिलने के लिए कांग्रेस, वामदल और बीजेपी के नेता पहुंचे
राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल समेत कई लोगों ने ट्वीट कर घटना की निंदा