अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफ़री के रिश्ते को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म ही रहता है. जावेद जाफरी ने एक इंटरव्यू में अब लोगों से साफ किया है कि इन दोनों के बीच क्या रिश्ता है. जावेद ने कहा, 'लोगों को बस कंटेंट चाहिए. किसी का अच्छा दोस्त होने को हमेशा कुछ और ही समझा जाता है. ये बच्चे एक साथ बड़े हुए हैं. मेरी बेटी और नव्या स्कूल के समय से दोस्त हैं. उनका एक ही फ्रेंड सर्कल है.'