इसमें कोई शक नहीं कि जसप्रीत बुमराह भारत के नंबर वन गेंदबाज़ हैं. लेकिन इस वीडियो में वो एक दो नहीं बल्कि 6 गेंदबाज़ों के अंदाज़ चुराते दिख रहे हैं. मसलन उनकी नकल उतार रहे हैं. अब भई बुमराह की नकल करने वाले तो कई देखे पर खुद बुमराह किसी की नकल उतारे ऐसा सिर्फ मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस फील्ड से आउट हुए इस वीडियो में ही देखने को मिला है.