भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार 15 मार्च को शादी रचा ली है. बुमराह ने टीवी एंकर और प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ गोवा में सात फेरे लिए. शादी में सिर्फ बेहद करीबी मेहमान ही मौजूद थे.
भारतीय स्पीड स्टार ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर करते हुए ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की. बुमराह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा - प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है.
आज हमारी जिंदगी का बेहद खुशी का दिन है और ये खबर आपके साथ साझा कर हमें बहुत खुशी हो रही है. खबरों के मुताबिक शादी में दोनों परिवार के बेहद करीबी सिर्फ 20 लोग ही शामिल हुए.