इंग्लैंड ने वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इस बल्लेबाज़ को दी 'खुशखबरी'

Updated : Jul 18, 2019 13:50
|
Editorji News Desk
टेस्ट क्रिकेट खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है. वर्ल्ड कप की जीत के बाद पहली बार इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जेसन रॉय का भी ये सपना साकार होने जा रहा है. इंग्लैंड ने रॉय को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में जगह दी है. ये टेस्ट मैच 4 दिवसीय होगा और 24 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा. इंग्लैंड के चीफ सलेक्टर ईडी स्मिथ ने कहा कि जेसन रॉय लॉर्ड्स पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में डेब्यू भी करेंगे, जिसके बाद उनका अगले महीने से शुरू हो रही एशेज सीरीज के लिए भी टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है.
एशेजASHES SERIESऑस्ट्रेलियाएशेज सीरीजइंग्लैंड

Recommended For You