एक्टर अली गोनी और जैस्मीन भसीन का नया म्यूजिक वीडियो 'तेरा सूट' खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जैस्मीन ने गाने से जुड़ा एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में टोनी कक्कड़, अली गोनी और जैस्मीन गाने तेरा सूट पर डांस करते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में जैस्मीन ने लिखा- 'तेरा सूट की गैंग.' इस वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसे एक घंटे के अंदर 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. आपको बता दें की टोनी कक्ड़, अली और जैस्मीन का गाना 'तेरा सूट' 8 मार्च को रिलीज किया गया.