जापानी ब्रांड Vaio की भारत में वापसी, लॉन्च किए 2 नए Laptops

Updated : Jan 16, 2021 02:52
|
Editorji News Desk

सोनी के लैपटॉप बिजनेस को अलविदा कहने के बाद अब Vaio ने नए अवतार में इंडियन मार्केट में वापसी की है. Vaio ने हिंदुस्तानी बाजार में दो नए लैपटॉप E15 और SE14 को लॉन्च किया है. कंपनी ने कंफर्म किया कि इन दोनों windows-10 बेस्ड लैपटॉप्स में डॉल्बी ऑडियो प्रीमियम का सपोर्ट दिया गया है, जो HD साउंड क्वालिटी ऑफर करता है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vaio E15 में नैरो बेजल्स के साथ 15.6-इंच FHD IPS स्क्रीन दी गई है. साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि इसमें पूरे दिन के लायक बैटरी लाइफ मिलेगी. वहीं, Vaio SE14 में FHD 1080 वेबकैम के साथ 14-इंच FHD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है. इस लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB SSD के साथ Intel 5i चिपसेट दिया गया है. साथ ही यूजर्स इस डिवाइस को फिंगरप्रिंट के जरिए अनलॉक भी कर पाएंगे. कीमत की बात करें तो Vaio E15 की शुरुआती कीमत 66,990 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ब्लैक और टिन सिल्वर कलर ऑप्शंस में खरीद पाएंगे. दूसरी तरफ SE14 की शुरुआती कीमत 84,690 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे डार्क ग्रे और रेड कॉपर कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे. इन दोनों लैपटॉप्स को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. फिलहाल इनकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है.

SonyLaptopsलैपटॉप

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!