जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने फ्रेंच ओपन (French Open ) टेनिस से नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया है. उन्होंने यह फैसला उन पर लगाए गए भारी जुर्माने के बाद लिया है. उन्होंने बताया कि, 'पहले दौर की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाने के लिए उन पर 15,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगने के बाद वह फ्रेंच ओपन से हट रही हैं.' उन्होंने कहा कि, 'मैं एक सार्वजनिक मंच पर बात करने में सहज नहीं हूं और दुनिया की मीडिया से बात करने से पहले मुझे काफी घबराहट होने लगती है.
उन्होंने कहा कि, 'पेरिस में मैं पहले से ही असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही थी, इसलिए मैंने सोचा कि अपनी भलाई के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोड़ना ही बेहतर है. मैंने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी क्योंकि मुझे लगता है कि इस नियम के कुछ हिस्से पुराने हैं और मैं इसे उजागर करना चाहती थी. बता दें कि ओसाका ने पहले ही कहा था कि वे फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात नहीं करेंगी.