ताश के पत्तों की तरह ढह गए मकानों की ये खौफनाक तस्वीरें जापान (Japan) के शिजुओका प्रांत की हैं. जहां लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी धंसने से कई मकान ढह गए.
मध्य जापान के शिजुओका प्रांत में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि ये घटना शनिवार सुबह अतामी शहर में हुई. जिसमें 20 लोग लापता हो गए.
अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है और बचावकर्मी लापता हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं. बता दें कि जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है. जिसने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है.