J&K के बर्फीले तूफान में 4 जवान शहीद, रेस्क्यू टीम को मिले शव

Updated : Dec 04, 2019 14:28
|
Editorji News Desk

उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार देर शाम आए बर्फीले तूफान में चार जवान शहीद हो गए हैं. तूफान बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर आया था. सेना की ऐवलॉन्च रेस्क्यू टीम को 4 जवानों के शव मिले हैं. रेस्क्यू टीम को गुरेज सेक्टर में 1 जवान का शव मिला वहीं कुपवाड़ा जिले में 3 जवानों के शव मिले हैं. इससे पहले दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में 18 और 30 नवंबर को आए तूफान में 6 जवान शहीद हो चुके हैं.

जम्मू-कश्मीरतूफानरेस्क्यू टीम

Recommended For You