दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्यवाई से एक छात्र ने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी. यूनिवर्सिटी कैम्पस में घुस कर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. इसमें एलएलएम के फाइनल ईयर के छात्र मिन्हाजुद्दीन की एक आंख की रोशनी चली गई है. छात्र का कहना है कि वह पुरानी लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे कि तभी 20 से 25 पुलिसकर्मी अंदर घुसे और छात्रों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी. बता दें, बीते रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया और उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. वहीं, इस हिंसा में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है.