एशेज के दूसरे टेस्ट से जेम्स एंडरसन बाहर, इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ीं

Updated : Aug 06, 2019 19:27
|
Editorji News Desk

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज के पहले टेस्ट में मिले हार का दर्द अभी दूर भी नहीं हुआ था... कि इंग्लैंड पर अब जेम्स एंडरसन की इंजरी ने सितम ढा दिया है. इंग्लिश टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज़ को पैर के नीचले हिस्से के मांसपेशियों में आए खिंचाव की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है. ये इंजरी उन्हें बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन हुई थी.
हालांकि, बात यहीं तक ठहरती तो भी थोड़ी राहत होती. खबर है कि दूसरे टेस्ट के बाद उनकी इंजरी की जांच होगी और अगर सब ठीक रहा तो ही एशेज सीरीज़ में उन्हें आगे खिलाने पर विचार किया जाएगा. वैसे, दूसरे टेस्ट के लिए टीम में एंडरसन के विकल्प के तौर पर जोफ्रा आर्चर का नाम टॉप पर चल रहा है. हालांकि, इंजरी उन्हें भी है. ऐसे में इस हफ्ते ससेक्स के खिलाफ मैच खेलकर उन्हें पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.

जेम्स एंडरसनJAMES ANDERSON

Recommended For You