इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने इंजरी के बाद अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं. पिंडली की चोट ने एंडरसन को एशेज़ सीरीज़ से बाहर जरूर कर दिया था लेकिन अब उनका इरादा इंग्लैंड के होने वाले साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के दौरे से टीम में वापसी करने का है. 37 साल के गेंदबाज़ को इंजरी जुलाई में लंकाशायर के लिए खेलने के दौरान हुई थी जो कि एजबेस्टन में एशेज़ के पहले टेस्ट के दौरान और बढ़ गई और उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था. इंग्लैंड को न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका का दौरा इस साल नवंबर दिसंबर में करना है.